लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया। कस्बा के एक विद्यालय प्रांगण में रविवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद ने फीता काटकर किया।
महोत्सव में देर शाम तक लोक संगीत एवं बिरहा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर कार्यक्रम में समां बांधे रखा। गोल्डी कांड बिरहा की चर्चित गायिका राना राव अंबेडकर के अलावा भोजपुरी टीवी चैनल गंगा के अवार्ड प्राप्त कलाकार बुल्लू मस्ताना, देवा लाल यादव, हरिलाल गांधी, दर्शन गांधी, सरिता सागर ,नीलम सिंह, प्रियंका माधुरी, व उनकी टीम ने अपनी कजरी के प्रस्तुती ने पूरे महोत्सव मे चार चांद लगा दिया। मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि कजरी एक ऐसी विधा है। जिससे समाज में संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। वही आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहती है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। आयोजक एकलाख जिद्दी ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कैलाश दुबे ,विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह , राधाकृष्णन जायसवाल, राजेश यादव ,कमलेश सिंह चौहान ,अशोक गुप्ता, अनिल सिंह,अरविंद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया।

0 Comments