चकिया/चंदौली। एचडीएफसी बैंक की सीएसआर के अंतर्गत वित्त पोषित एवं अर्पण सेवा संस्थान द्वारा क्रियान्वित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत चकिया विकासखंड के 12 ग्रामों में सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा तथा सतत विकास को बढ़ावा देना है।
इसी क्रम में गांव में स्थापित स्ट्रीट लाइट का विधिवत उद्घाटन माननीय सांसद छोटेलाल सिंह खरवार (लोकसभा क्षेत्र 80 – रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र) द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर परियोजना प्रबंधक ज्ञान सिंह ने सांसद महोदय को परियोजना क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना टीम के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। माननीय सांसद सहित अन्य अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन सुरक्षा सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा तथा सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रभावी और सराहनीय कदम बताया।
ग्रामीणों ने भी एचडीएफसी बैंक, अर्पण सेवा संस्थान तथा परियोजना टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से गांव में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा और जनजीवन अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगा।






0 Comments