चंदौली। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में चकिया विधानसभा क्षेत्र 383 के भीषमपुर, हाजीपुर, बैरी रामपुर, और अकोड़वाँ गांवों में "चले गांव की ओर" अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्तमान जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व मिर्जापुर मंडल प्रभारी किरण कुशवाहा और विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश पासवान ने किया। इस अवसर पर जिला एवं विधानसभा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष संजय मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भारत बिंद, मनोज कुशवाहा (विधानसभा अध्यक्ष, सकलडीहा), मुन्ना बाबू, जिला सचिव प्रमोद कुमार कुशवाहा, चकिया विधानसभा प्रभारी एम. नरसिंह कुशवाहा, जिला महासचिव शुभम कुमार बिंद, और मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट वशिष्ठ मौर्य शामिल थे।
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जन समस्याओं के समाधान, और जन अधिकार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। किरण कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को न्याय और समान अवसर प्रदान करना है। रमेश पासवान ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।





0 Comments