सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)
इलिया। विकास खण्ड शहाबगंज के इलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जिंगना में घर से कुछ दूर बने बंगले पर सो रहे रामदुलारे यादव उर्फ कपिलदेव उम्र 55 की शनिवार की रात में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
बता दें कि ग्राम सभा जिंगना के रामदुलारे यादव भोजन के बाद नित्य प्रतिदिन घर से लगभग सौ मीटर दूर बने बंगले पर सोने के लिए जाते थे।प्रतिदिन की ही भांति शनिवार को रात्रि में भोजन के बाद सोने के लिए बंगले पर गए जहां वो बाहर चारपाई पर सो गए।रात में मौका पाकर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करके चारपाई पर सो रहे रामदुलारे यादव को मौत के घाट उतार दिया।
रविवार को जब सुबह हुई तो रामदुलारे घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी प्यारी देवी ने उन्हें पशुओं को चारा डालने के लिए जगाने के लिए बंगले पर जा पहुँची,वहां जाकर उनकी आंखें सन्न रह गयी क्योंकि रामदुलारे का शरीर खून से लथपथ था जिसे देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगी और चीखने चिल्लाने लगीं,चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे।यह स्थिति देखकर गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी,घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह,थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के पुत्र मुलायम यादव से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी की सूचना पर कुछ देर बाद एसपी चन्दौली हेमन्त कुटियाल और एडिशनल एसपी वीरेन्द्र कुमार यादव अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की ग्रामीणों से और मृतक के इकलौते पुत्र मुलायम से पूछताछ की ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रामदुलारे का किसी से कोई आपसी रंजिश नहीं था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया।
मृतक किसान के पुत्र मुलायम के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।मामले की छानबीन कर शीघ्र ही हत्या का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है।
इस हॄदय विदारक घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं और परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

0 Comments