लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना कर्मवीर योद्धाओं को शुक्रवार को सैदूपुर में सम्मानित तथा प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया। वही लगभग दो दर्जन गरीबों में खाद्यान्न का वितरण भी किया गया। पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान तथा पार्टी के शहाबगंज मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ड्यूटी में कार्यरत प्रबंधक सहित समस्त कर्मचारियों तथा बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों तथा चकिया थाना प्रभारी रहमतुल्लाह खान, एसआई राणा प्रताप, बृजेश यादव हलका इंचार्ज हरिचंद वर्मा, अर्चना सिंह आदि को पुष्प की वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया। साथ ही चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी पत्रकारों को भी माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान करने के साथ पुष्प वर्षा कर सम्मानित करने का कार्य किया गया। साथ ही सैदूपुर पंचायत भवन पर उपस्थित नजबुन, कौशल, शीला, कुमारी, रामदेव, बच्चन, रंभा, नूरजहां, गिरजा गंगा दयाल, श्यामरथी सहित दो दर्जन गरीबों को आटा, चावल, दाल, आलू ,तेल,मसाला आदि खाद्यान्न का वितरण किया। खाद्यान्न पाकर गरीब तबके के लोगों ने कार्यकर्ताओं को दिल से दुआ दिया। वहीं पूर्व विधायक श्री पासवान ने कहा कि इसके बाद भी लाॅक डाउन के वक्त गरीबों को किसी भी तरह की खाने पीने की कमी होने पर उन्हें पुनः खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर पंकज दुबे, अजय पांडेय, जितेंद्र चौहान, रिंकू विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, पत्रकार गोविंद केशरी, लोकेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, लोकपति मौर्य, उमाशंकर मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

0 Comments