बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से मौसम का मिजाज वाराणसी में बदल गया है। शुक्रवार सुबह बूंदाबादी होने से मौसम जहां खुशनुमा हो गया है वहीं लोगों को उमस से राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार नम हवाओं का दबाव लगातार पूर्वांचल में बना हुआ है।
इस वजह से 28 अप्रैल तक रुक-रुक कर वाराणसी और आसपास के इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 26 और 27 अप्रैल को कई जगहों पर तेज बारिश भी होने की संभावना है।

0 Comments