मुकेश कुमार मौर्य (संवाददाता)
चहनियां- चंदौली। क्षेत्र के मारूफपुर स्थित मानव खिदमत फॉउंडेशन द्वारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के दौरान लॉक डॉउन के तीसरे चरण में नदेसर दलित बस्ती, मारूफपुर दलित बस्ती, कैथी, मथेला, चहनियां के 100 जरूरतमंद परिवारों में खाद्यान्न वितरित किया गया। लाक डाउन बढ़ने की वजह से विषम परिस्थितियों में कोई कोई भूखा ना सोने पाए इसी मकदस से मानव खिदमत फाउंडेशन के संस्थापक डॉ0 अबुल शरह के आह्वान पर क्षेत्र के असहाय, कमजोर, यतीम, दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों जिनके सामने रोटी-दवा की समस्या खड़ी है, उनके मदद के लिए दिल खोल कर चिकित्सक दंपत्ति डॉ0 नदीम अशरफ और डॉ0 नूरी अहमदी भरपूर मदद कर रहे हैं। वितरण के दूसरे दिन 100 परिवारों को 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो अरहर की दाल, 2 किलो प्याज़, 3 किलो आलू, 500 ग्राम सरसो का तेल, नमक, साबुन, मसाला आदि वितरित किया।
इस दौरान चिकित्सक दम्पत्ति द्वारा इन लोगों को लॉक डॉउन के महत्व व कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। डॉ नदीम अशरफ ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताया और नियमित हाथ साबुन से धोने के तरीके भी बताए। डॉ नूरी अहमदी ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचने व उसके लक्षण के बारे में बनवासी महिलाओं को अवगत कराया। इस दौरान भोजन बनाने से पहले की सावधानियों से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग सबसे पहले स्नान कर लें मास्क या दुपट्टा का इस्तेमाल करें। सफाई पर ध्यान दें। कोरोना के लक्षण मिलते ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को अवगत कराएं। टीवी पत्रकार मुकेश मौर्या ने कहा कि कोरोना से हम एकजुट हो कर ही लड़ सकते हैं। इस विकट समय में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना पुनीत कार्य है, इसके लिए मानव ख़िदमत फाउंडेशन बधाई का हकदार है।






0 Comments