Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोबल फाउंडेशन के द्वारा 60 असहाय व जरूरतमन्द लोगों में खाद्य सामग्री का वितरण

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)

शहाबगंज/चन्दौली| कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के कारण हमारे देश मे तृतीय चरण का लॉक डाउन लगा हुआ है जिससे दिहाड़ी मजदूरी करने वाला वर्ग भुखमरी के कगार पर आ चुका है जिसके मद्देनजर विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम पंचायत सेमरा में सालोन ग्लोबल फाउंडेशन व केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से गरीबों के बीच भोजन खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।कोरोना कोरोना कोविड-19 वायरस से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए गरीबों के लिए सालोन ग्लोबल फाउंडेशन ने एक छोटी सी सहायता करने का प्रयास किया।जिन्होंने साठ ऐसे परिवारों को अलग-अलग ग्राम पंचायतों से चिन्हित किया गया जो लॉक डाउन के कारण भुखमरी के कगार पर खड़े हैं और बेरोजगार हो चुके हैं, उनको शहाबगंज ग्राम प्रधान प्रदीप जायसवाल व थाना प्रभारी अवनीश राय के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में राहत सामग्री बांटा जा रहा है।इस मौके पर शहाबगंज कस्बा बाजार के प्रमुख समाजसेवी व पत्रकार अजय जायसवाल केन्द्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति,महासचिव धर्मेन्द्र कुमार,संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments