लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चकिया- आपको बता दें कि देश के रक्षा मंत्री व चंदौली के माटी के लाल व चकिया तहसील क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी राजनाथ सिंह का 69वां जन्म दिवस आज चकिया नगर के दिलकुशा परिसर में चकिया विधानसभा के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान के नेतृत्व में मनाया गया और आपस में मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई। वही चकिया नगर के ठाकुर बाग में पहुंचकर पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ,चकिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर रक्षा मंत्री का जन्मदिन मनाया
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि माननीय रक्षा मंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर उनका जन्मदिन मनाया गया और उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि धरा को अपने हरा भरा रखने के लिए एक पेड़ आप सभी लोग अपने घर के आस-पास अवश्य लगाएं। जैसे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं हमेशा साथ रहे और हमें शुद्ध हवा मिल सके। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान है जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती।
इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार मौर्य, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल ,मनोज जायसवाल,आशु गुप्ता, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष शुभम मोदनवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ,मंडल संयोजक सारांश केसरी, कृष्णानंद चौहान धर्मवीर चौहान, सुशील कुमार पांडे, बबलू अजय सिंह चौहान,ओम प्रकाश शर्मा,रवि गुप्ता, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 Comments