Ticker

6/recent/ticker-posts

अब बिजली समस्याओं से मिलेगी निजात, कल यहां लगेगा कैम्प

  लोकपति सिंह



चन्दौली/धीना। बिजली बिल में समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विभाग कैम्प के माध्यम से उपभोक्ताओं को सहूलियत देने जा रही है।इसके लिए आज शनिवार को कमालपुर उपकेंद्र व रविवार को अदसड गांव में शिविर लगाया जाएगा।जिसमें बिजली बिल में त्रुटि के कारण उपभोक्ताओं को हो रहे समस्याओं,खराब विद्युत मीटर या मीटर का सही न होने जैसी समस्याओं एवं अन्य बिजली समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।उक्त जानकारी एसडीओ जनमेजय साहू व अवर अभियंता जयकार पटेल ने शुक्रवार को रैथा डांक बंगला पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

बिजली कैम्प के उपभोक्ताओं के समस्याओं के निदान का काम किया जाएगा।शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली बिल, मीटर तथा अन्य बिजली समस्याएं हो उक्त तिथि को कार्य अवधि में नियत स्थान पर सम्बन्धित अभियन्ताओ से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निवारण करा सकते हैं।जाँच टीम के मौके पर जाने पर अक्सर विद्युत बिल मे त्रुटि एवं खराब मीटर अथवा मीटर रीडिंग की शिकायत रहती है।ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि वे महाकैम्प के माध्यम से अपने  विद्युत बिल को ठीक करा लें।आगामी दिनों में शुरू होने बड़े बकायेदारों (पांच हजार के ऊपर) के खिलाफ जाँच महाभियान में होने वाले पीड़ादादायक कार्यवाहियो का सामना न करना पड़े।शिविर के बाद बकाया बिजली उपभोक्ताओं व कटियामारो पर अभियान चलाकर कार्रवाही किया जाएगा।इस मौके पर मुन्ना अली, बजरंगी, बाबू भाई, राजनाथ, सद्दाम, गुड्डु  आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments