Ticker

6/recent/ticker-posts

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का 48 वन प्रांतीय अधिवेशन शुरू

 



तरुण भार्गव (संवाददाता)

 गौरव सिंह बने जिला अध्यक्ष 


पीडीटीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

सिंचाई विभाग के कर्मचारी संगठन का 48 व प्रांतीय अधिवेशन नगर स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में शुरू हुआ

  अधिवेशन के प्रथम चरण में   मुख्य अतिथि  रमेश जायसवाल, विधायक, पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं विशिष्ट अतिथि  सर्वेश चन्द्र सिन्हा अधिशासी अभियंता द्वारा दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया  तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव द्वारा अध्यक्षता एवं महामंत्री मयंक कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।


 जनपद चंदौली का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें गौरव सिंह जनपद अध्यक्ष, रोहित यादव जनपद मंत्री, अमरीश राय संगठन मंत्री, संजय सिंह यादव उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्रथम, संजय कुमार यादव उपाध्यक्ष, विजय कुमार कार्यालय सचिव, विनय कुमार कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।


इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें  गायकों द्वारा प्रस्तुति दी गयी


 अधिवेशन के दूसरे दिन प्रांतीय कार्यकारिणी का अभिभाषण, वार्षिक आय-व्यय रिपोर्ट तथा चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments