Ticker

6/recent/ticker-posts

मानदेय वृद्धि पर खुशी की लहर: शिक्षा मित्रों ने विधायक को मिठाई खिलाकर जताया आभार

चकिया (चंदौली)। उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये तथा अनुदेशकों का 17,000 रुपये किए जाने के फैसले का व्यापक स्वागत किया जा रहा है।




इसी क्रम में चकिया क्षेत्र के शिक्षा मित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई तथा माला व अंगवस्त्र भेंट कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षा मित्रों ने विधायक के माध्यम से योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।



कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने पूरा कर हजारों शिक्षा मित्रों को राहत दी है। इससे उनके परिवारों में खुशहाली का माहौल बना है।

शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों का ग्राम प्रधानों द्वारा पुनरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि विद्यालयों का बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जा सके।




कार्यक्रम में अजय गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशु गुप्ता, संतोष सिंह (प्रधान), सत्यप्रकाश गुप्ता, रामलाल यादव, जितेंद्र राय, बादल सोनकर, राजेश पटेल, एआरपी संदीप कुमार, अजीत पटेल, कविंद्र गौतम, रिज़वान अली, अजय कुशवाहा, चंद्रकिरण, अशोक प्रजापति, प्रदीप जैसल, ख्यालचंद्र मौर्य, अजीत मौर्य, प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष ओपी सिंह, जिला संगठन मंत्री नर्वदेश्वर मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शहाबगंज मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष चकिया लालजी राम, शिक्षक नेता अजय सिंह, दीनदयाल, सुमित कुशवाहा, रमेश प्रजापति, नीतू सिंह, जामवंत मौर्य, कन्हैया गुप्ता, मकसूदन सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।


इस दौरान सभी ने एक स्वर में सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भविष्य में भी शिक्षा मित्रों के हित में ऐसे सकारात्मक कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई। स्थानीय स्तर पर इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा मित्रों के मनोबल को बढ़ाने वाला निर्णय माना जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments