लोकपति सिंह (संवाददाता)
नागपंचमी पर रामपुर में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शहाबगंज | नागपंचमी के अवसर पर क्षेत्र के रामपुर गांव में एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |प्रतियोगिता का शुभारंभ नेशनल प्लेयर के खिलाड़ी देवेन्द्र यादव व अरसद फौजी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया |जिसमे क्षेत्र के पालपुर, बड़गावां, ढुन्नू, अमरसीपुर, तियरां ,शहाबगंज, इसहुल, चंडीपुर, बयापुर, छित्तमपुर आदि गांव के युवाओं ने प्रतिभाग किया |पहली पारी के फिक्स मैच में पालपुर का 15 और रामपुर का 21 जिसमे रामपुर की टीम आगे रही, वहीं दूसरी पाली मे रामपुर 15 और पालपुर का 12 अंक रहा |और तीसरा फाइनल मैच में पालपुर ने रामपुर को 15-14 के अंक से हरा दिया |जिसमे पालपुर की टीम विजेता बनी |मैन आफ दी मैच पालपुर के अमित यादव रहे | विजयी टीम को शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया |मुख्य अतिथि अरसद फौजी ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक रहना चाहिए |खेल चाहे कोई भी हो उसको खेल की भावना से खेलना चाहिए |कभी हार से घबराना नहीं चाहिए |हार की कमियों को खोजकर दोगुने जोश से आगे बढ़ने की जरूरत है |इस तरह के प्रतियोगिता से गांवों में छिपी प्रतिभा में निखर कर सामने आती है तथा खेल के प्रति प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ जाता है |मैच रेफरी का काम मनोज यादव और अखिलेश कुमार यादव ने किया |इस दौरान दिलीप फौजी, संजय सोनकर, सुभाष यादव, शेषनाथ यादव, सूर्यकान्त यादव, रमाकांत यादव, ओम प्रकाश यादव, दिनेश गुप्ता, पिंटू जायसवाल,शमीम फौजी आदि लोग शामिल थे |

0 Comments