Ticker

6/recent/ticker-posts

बोलोरो व टेम्पो के टक्कर में यात्री घायल

मधुप श्रीवास्तव (संवाददाता)

चकिया/ चंदौली ।  स्थानीय कोतवाली के बबुरी थाना अंतर्गत चकिया बबुरी मार्ग पर  बुधवार को बबुरी पुल के पास बोलोरो व टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गई । जिससे टेम्पो सवार  फुलचंद बिंद निवासी गरला 45 वर्ष  सहित चार यात्री घायल हो गए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  चकिया बबुरी मार्ग पर बुधवार को चकिया के लिए टेम्पो यात्री को लेकर जा रहा था कि बबुरी पुल के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही बोलोरो गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई । जिससे चार यात्री घायल हो गए । वही गरला निवासी को गंभीर चोट लगने से बबुरी थाना से 100 नम्बर पुलिस सेवा जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया । शेष घायलों का नजदीकी हास्पिटल में इलाज किया गया ।

Post a Comment

0 Comments