Ticker

6/recent/ticker-posts

खेतों तक पानी न पहुंचने पर आक्रोशित हुए किसान । किया चक्का जाम

मधुप श्रीवास्तव (संवाददाता)

चकिया अहरौरा मार्ग को अपनी मांग को लेकर किया चक्का जाम

 किसानों ने शिकारगंज में किया चक्का जाम


 चकिया / चंदौली। विकास खंड चकिया के शिकारगंज क्षेत्र के  काफी संख्या में किसान शुक्रवार को आक्रोशित होकर हुए लामबंद ।  सिंचाई विभाग के खिलाफ मनमानी रवैए को  देखते हुए मार्ग को   चक्का जाम कर दिए।  जिससे  चकिया- अहरौरा मार्ग पर घंटो आवागमन बाधित रहा । क्षेत्र के नौडिहा, कुसही,करवदिया सहित दर्जनों गांव के किसानों का धान की रोपाई नही हो पा रही है । वही  किसानों का कहना है  कि नहर की साफ सफाई व मरम्मत कार्य विभाग द्वारा  कागजों पर ही कराया गया है । जबकि जमीनी तौर पर देखा जाए तो शिकारगंज क्षेत्र के  पास नहर पूरी तरह अतिक्रमण से  पटी हुई है। जगह-जगह तटबंध टुुुुटे  पड़े हुए हैं। जिसकी शिकायत   संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील  प्रशासन को किसानों ने पत्रक सौंप नहर की सफाई व मरम्मत किए जाने की  मांग किया था । इसकेे बावजूद भी  कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही  किसानों ने कहा कि भोका बंधी में 20 फीट पानी होने के बावजूद सिंचाई विभाग के रवैए का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। लेकिन  पानी शिकारगज कस्बा बाजार तक ही पहुंच सका है। टेल पर के दर्जनों गांव सिवान में  पानी नहीं पहुंच पाया है । किसान सिंचाई विभाग सहित तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मौके पर आने की जिद पर अड़े रहे ।इस बीच चौकी प्रभारी ने  चक्का जाम कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला को शांत कराया।  पुलिस  की मदद से सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने पर किसान संतुष्ट हुए तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ। इस दौरान चक्का जाम करने वालों में राम अचल यादव , रामजनम, रामसकल, ,मुख्तार अंसारी, लालता यादव, सुनील सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह, बलवंत यादव सहित काफी संख्या में  किसान मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments