लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चन्दौली/इलिया। लाॅक डाउन के वक्त गरीबों तथा असहाय व्यक्तियों को खाने पीने के सामग्री की किसी तरह की किल्लत ना हो। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी तथा पत्रकार संगठन के लोगों ने जरूरत की सामग्री गरीब तबके के लोगों को उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास में लगे हुए हैं। मंगलवार को सैदूपुर कस्बे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान वरिष्ठ पत्रकार गोविंद केशरी, लोकपति मौर्य, उमाशंकर मौर्य आदि पत्रकारों द्वारा अमरावती, शशिप्रभा, जसोदा पाल, उर्मिला, लकड़ाही, कमली, जरीना, बेचू सहित एक दर्जन जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री, आटा, चावल, आलू, दाल, मसाला तथा मास्क वितरित किया। मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान ने कहा कि गरीबों की सेवा करना परम धर्म है। इस आपदा की घड़ी में कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति भूखा न रहने पाए इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। कहा कि गरीब तबके के लोगों को अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी, तो वह तुरंत सूचित करें। उनकी सहायता करने के लिए वह तथा पत्रकार संगठन सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय गुप्ता, रिंकू विश्वकर्मा, सनी दयाल चौहान, मिश्री लाल पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments