Ticker

6/recent/ticker-posts

आरोग्य सेतु एप के बारे में लोगों को किया गया जागरूक और कराया गया डाउनलोड

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)

चकिया |पूरा विश्व कोरोना रूपी महामारी से जूझ रहा है जिसके कारण हमारे देश में द्वितीय चरण का लॉक डाउन लगा हुआ है।संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, व्यक्तिगत साफ सफाई के लिए जागरूकता और तमाम उपाय, प्रयास जारी हैं उसी के क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा आरोग्य सेतु एप(Aarogya Setu) जारी किया गया है जिसमें तमाम ऐसे फीचर दिए गए हैं जिससे हमें इस महामारी से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है इस एप को हम सभी देशवासियों को सुरक्षित रखने के मकसद के लिए तैयार किया गया है।सरकार द्वारा सीधे और अपने सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से सभी लोगों को डाउनलोड करने एवं कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिसके क्रम में चकिया क्षेत्र में ग्राम इन्द्रपुरवा में सफाई कर्मी राजेन्द्र दास द्वारा नवयुवकों और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में बताया गया और आरोग्य सेतु एप्लिकेशन की खूबियों और हमारे लिए इसकी उपयोगिता के बारे में
जागरूक किया गया और जिनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध है उनको डाउनलोड करवाया गया।इस मौके पर बेचू राम,अरविन्द कुमार, आलोक कुमार, विभू राव,सतीष, बहादुर,गुलशन कुमार, सचिन आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments