Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा पदाधिकारियों ने गांव के गरीब व असहाय लोगों में वितरित किया खाद्यान्न सामग्री

लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता )


इलिया- देश में किए गए दूसरे चरण के लाक डाउन के बाद गरीब असहाय लोगों के सामने खाद्य सामग्री की एक विकट समस्या खड़ी हो गई है। जिसको देखते हुए शासन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में जहां पूरे जनपद में गरीब असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। और गरीबों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को शहाबगंज मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान द्वारा समाजसेवी गोविंद केशरी के नेतृत्व में मास्क तथा आटा, चावल, आलू, दाल आदि खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।
   इस दौरान मंडल अध्यक्ष  कमंडल पासवान ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा परम धर्म है। और इस आपदा की घड़ी में कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति भूखा ना सोने पाए, इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं। तथा उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों को अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो वह उन्हें तुरंत सूचित करें। उनकी सहायता करने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
  इस दौरान लोकपति सिंह, कार्तिकेय पांडेय, रिंकू विश्वकर्मा, उमाशंकर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments