Ticker

6/recent/ticker-posts

विवेक सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपनी तरफ से रु 11000 का चेक जिलाधिकारी को दियें

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

चन्दौली/ जिला पर्यवेक्षक  पेप प्लस प्लस  विवेक सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपनी तरफ से रु 11000 का चेक जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल को कलेक्ट्रेट कक्ष में दिया गया।  जिले मे पेप प्लस प्लस की टीम कोरोना के प्रति जागरूकता के साथ ही सामाजिक दूरी का संदेश भी पहुचा रही है लोगो से मिलकर जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा जारी निर्देशो को पालन  करने की अपील भी कर रही है। इसके अलावा जिले भर में  कुष्ठ के मरीजो को घर-घर जाकर दवा का वितरण भी किया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि चन्दौली जिले का चयन पेप प्लस प्लस परियोजना के लिए हुवा है। ये परियोजना विश्व के तीन देशों के छः (6) जिलों में चल रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ के प्रसार को रोकना है।

Post a Comment

0 Comments