Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीनी विवाद में जमकर चटकीं लाठियां,चार लोग घायल

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)


चकिया| चकिया थाना अन्तर्गत जलालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चटकी लाठियां,जिसमें चार लोग घायल हो गए,घायल अपना इलाज जिला संयुक्त  चिकित्सालय चकिया में करवा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में तू-तू,मैं-मैं  करते-करते भीड़ गए और दोनों पक्षों की ओर के लोगों द्वारा खूब लाठी डंडे चले जिसमें सुनीता उम्र 35 वर्ष,बागवानी उम्र 55,वर्ष संजीरा 40 वर्ष,महेंद्र 42 वर्ष लाठी से जख्मी हो गए फिर लोगों द्वारा सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments