सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)
चकिया| वैश्विक महामारी कोरोना रूपी संकट पूरी दुनियां जूझ रही है देशों में लॉक डाउन लगा हुआ है जिससे लोग घर पर ही रहें।इसके लिए हमारे देश में तृतीय चरण का लॉक डाउन लग चुका है ताकि लोगों का सम्पर्क एक दूसरे से न हो।फिर भी दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है।क्योंकि अब तक इस वायरस की वैक्सिन नहीं बन पाई है।इसलिए इससे बचने के लिए केवल उपाय ही किये जा सकते हैं। इसकी रोकथाम के लिए हमारे सभी डाक्टर,स्वास्थ्य कर्मी, पैरामेडिकल छात्र,पुलिस,सफाई कर्मी आदि दिन रात मेहनत कर रहें हैं।और अपनी परवाह किये बगैर अपने कार्य को अंजाम दे रहें हैं।डॉक्टर,स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस,सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा का नाम देकर जगह जगह पुष्प वर्षा करके और माल्यार्पण करक सम्मानित किया जा रहा है और उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है।
इसी की कड़ी में चकिया विकास खण्ड परिसर में कोरोना योद्धाओं को करोना रूपी वैश्विक महामारी दौरान ग्रामीण स्तर पर सफाई कर्मियों के द्वारा गांव,नगर को स्वच्छ करने का जो कार्य किया जा रहा है इसके लिए दिन शुक्रवार को ए.डी.ओ.पंचायत अशोक कुमार के द्वारा कुल 120 सफाई कर्मी जिसमें 20 महिला व 100 पुरुष सफाई कर्मियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनमें से जो क्षेत्र में अच्छे कार्य कर रहे हैं उन सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया इस अवसर पर धनंजय,महेश,उदय यादव,अवधेश शर्मा,जितेन्द्र,संजय,इत्यादि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।





0 Comments