इलिया । भाकपा (माले) के राज्य व्यापी आह्वान पर प्रवासी मजदूरों से घर वापसी के लिए किराया

वसूलने के रेलवे के फैसले का विरोध करते हुये, प्रवासी मजदूरों की रेलों से निःशुल्क घर वापसी, योगी सरकार द्वारा श्रम कानूनों को 3 साल तक स्थगित करने के लिए जारी किए गए अध्यादेश को वापस लेने, सभी मजदूरों को लॉकडाउन भत्ता दिए जाने, दुग्ध उत्पादक, सब्जी उत्पादक, फल उत्पादक सहित तमाम किसानों की लॉकडाउन के दौरान हुई क्षति की भरपाई के लिए पीएम केयर फंड से मुआवजा दिए जाने आदि मांग को लेकर क्षेत्र के भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांवों में अपने घर के सामने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया।लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घर के दरवाजे पर धरने के दौरान भाकपा माले नेता अनिल पासवान ने कहा कि लॉकडाउन के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का दमन बढ़ गया है।किसानों के उत्पाद की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है।सब्जी और दूध उत्पादक किसान तबाह हो गये हैं।कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। जिनके पास राशन कार्ड-आधार कार्ड नहीं है, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। मनरेगा के तहत कुछ ही जगहों पर काम शुरू हुआ है।धरने में श्याम लाल पाल, कलावती देवी, मंजू देवी, चारू पासवान आदि उपस्थित थे।
0 Comments