सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)
चकिया|कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से जहाँ पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है।जिलों की सीमाएं सील हैं ताकि संक्रमण एक जगह स्व दूसरे जगहों पर आवगमन के कारण न फैले।चूंकि जनपद चन्दौली के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर अब तक एक भी वायरस संक्रमित व्यक्ति नहीं हैं।इसको देखते हुए शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्य के लिए लॉक डाउन से कुछ छूट दी गई है इसमें कुछ रोजमर्रा की जरूरतों को पूरी करने वाली दुकानें सशर्त खोलने की अनुमति दी गयी है और सवारी गाड़ी,मालवाहन का आवगमन भी जिले के अन्दर शुरू है लेकिन कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर अवैध कार्य को अंजाम देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहें हैं जो कि बहुत ही शर्मनाक है।
इस अवैध कारोबार का एक मामला चकिया क्षेत्र के शिकारगंज थाना के समीप का है जहां बोल्डर से लदा ट्रक जा रहा था लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलते ही बोल्डर से लदे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है,जब अधिकारी ट्रक के पास पहुंचे तो ट्रक चालक फरार हो चुका था।
इस पर वन विभाग के अधिकारी बृजेश पाण्डेय ने कहा कि इस अवैध कार्य को अंजाम देने वाले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।





0 Comments