Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ते पेट्रोल के दाम को लेकर आल इंडिया पीपुल फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

लॉकडाउन के नियम  के पालन करते हुए प्रतिरोध में
माकपा, भाकपा, भाकपा ( माले) व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया धरना

चकिया / चन्दौली  भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के दामों में 19 दिनों से प्रतिदिन  वृद्धि करके जनता के जीवन पर हमला करने का अपराधिक कृत्य किया जा रहा है। उक्त बातें आज लॉकडाउन के नियम को पालन करते हुए माकपा कार्यालय पर माकपा ,  भाकपा, भाकपा ( माले) व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने धरना दिया व  राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया!
धरना पर बोलते हुए मंत्री परिषद् सदस्य पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने कहा कि कोरोना महामारी की असहनीय मार से जनता पहले से ही त्राहि-त्राहि कर रही है अब उसके ऊपर महंगाई का भारी बोझ लादा जारहा है।
सभा में बोलते हुए कहा कि  73 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल का मूल्य पेट्रोल से ज्यादा कर दिया गया है। इससे ट्रांस्पोरेशन, उद्योग एवं खेती पर भयानक मुश्किलें आयेंगी और चीजों के दामों में भारी वृद्धि होगी। 
सभा में नेताओं ने कहा कि भारत में डीजल पेट्रोल पर दुनिया केे किसी भी देश से ज्यादा 69 प्रतिशत टैक्स मोदी सरकार द्वारा जनता से वसूला जा रहा है।
वामपंथी दलों ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ 29 जून चकिया सहित गाँव में जगह जगह विरोध धरना हुआ ।
सभा में माकपा जिला सचिव रामअचल यादव, भाकपा जिला सचिव शुकदेव मिश्रा, आई पी एफ जिला प्रवक्ता अजय राय, माले जिला सचिव अनिल पासवान के अलावा, परमानन्द कुशवाहा, रामनिवास पाण्डेय, सुभाष पटेल, शिवनारायण बिंद,लालचंद यादव, नंदलाल राम, शिवमुरत राम, गगेलु राम, सहित कई लोग शामिल रहें !

Post a Comment

0 Comments