Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक सम्पन्न

 लोकपति सिंह



इलिया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक रामशाला गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर रविवार को संपन्न हुई। 

  बैठक के आरंभ में महासभा के जिला सचिव कमलेश विश्वकर्मा की बहन कलावती देवी का गत दिनों दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो जाने पर उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात संगठन को गतिशील किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। तथा ब्लॉक स्तरीय नए पदाधिकारियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बृजेश विश्वकर्मा तथा महामंत्री पद के लिए निर्मल विश्वकर्मा का चयन सर्वसम्मति से किया गया।  जिलाध्यक्ष ज्यूत बंधन विश्वकर्मा ने शेष कमेटी का गठन किए जाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष और महामंत्री को सौंपा।

   इस दौरान मन्नूलाल विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, जगदीश, सुभाष विश्वकर्मा, डॉक्टर रामधीन, विजय बहादुर, विवेक, सतीश, मनोहर, राजेश, रिंकू, बसंती, कैलाश, शिवलाल, जवाहर, नंदू, कन्हैया, रितेश आदि सजातीय बंधु उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्यूत बंधन विश्वकर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments