Ticker

6/recent/ticker-posts

बुनकरों ने मजबूती से उठाई आवाज नही सहेंगे अत्याचार



( वाराणसी ) शास्त्री घाट पर शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन की अनुमति बुनकरों ने मांगा था मगर अनुमति नही मिली पिछले कई दिनों से बुनकरों का धरना जारी है समस्त बुनकर काम बन्द कर के फ्लेट रेट फिर से लागू करवाने की कोषिश मे लगे है बुनकरों ने लोहता से बड़ी मोटरसायकिल यात्रा निकाली गांधी प्रतिमा को हाथ मे लेकर बनारस की गली गली जुलुस घुमाया गया ककरमत्ता, सुंदरपुर, लल्लापुरा, रेवडी तालाब, गोदौलिया ,सिगरा , मलदहिया , सरैयां , पुरानापुल , अंसाराबाद , पीलीकोटी, बड़ी बजार , होते हूए बुनकर नगर कालोनी पर समापन किया गया रैली मे लोग नारा लगा रहे थे , लाचार बुनकर करे पुकार फ्लैट रेट वापस करे सरकार , बदहाल बुनकर करे पुकार फ्लैट रेट करो बहाल , गांधी तेरे देश मे बुनकर है पेसोपेस मे प्रमुख्य रुप से हाजी मकबूल हसन सरदार, आफताब आलम,शैलेश सिंह , ज्वाला सिंह , अनिल मुन्द्रा , अंजनी सोमानी, ओकाश अंसारी ,जमील अहमद, मेहताब आलम आदि लोग शामिल थे

Post a Comment

0 Comments