Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम प्रधान को मिला सम्मान,ग्रामीणों में प्रसन्नता



चंदौली जिला प्रशासन के द्वारा शासन के निर्देश पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले के 4 महिला ग्राम प्रधान सहित कुल 5 प्रधानों को चयनित किया गया था।जिसमें चकिया विकासखंड के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता, सकलडीहा के बर्थरा कला की प्रधान आभा सिंह, सदर विकास खंड की ग्राम प्रधान कश्मीरा देवी, हटिया की जानकी देवी तथा बरहनी विकासखंड के कल्याणपुर ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम तिवारी का नाम सूची में आया था। जिन्हें आज जिला अधिकारी के द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। बताया गया कि परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य किए जाने वाले 5 ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित एवं उनमें प्रतिस्पर्धा जागृत करने हेतु जिला स्तर पर प्रस्ताव मांगा गया था। जिसमें 5 ग्राम प्रधानों को चयनित किया गया था।जिसमें आज जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित होने पर संबंधित गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।इसी क्रम में चकिया विकासखंड के सिकंदरपुर निवासी सीमा गुप्ता पत्नी सत्य प्रकाश गुप्ता को जिले से सम्मान मिलने पर सिकंदरपुर गांव के लोगों द्वारा गौरवान्वित महसूस किया जा रहा है जिससे गांव में खुशियां व्याप्त है।


Post a Comment

0 Comments