सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के खारपाथर के पास देर रात्रि उस समय हड़कंप मच गया जब एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बस में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल ही सभी को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर से चलकर वाराणसी जा रही रोडवेज बस जैसे ही मुर्धवा के आगे खांड पाथर के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 27 लोग सवार थे जिसमें आधा दर्जन लोग को चोटें आईं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
वहीं लोगों ने इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं बस में सवार महिला यात्री ने बताया कि बस ड्राइवर बहुत तेजी से बस चला रहा था। कहीं रुक भी नहीं रहा था। महिला का आरोप है कि ड्राइवर नशे में था और तेज रफ्तार बस को चला रहा था तभी यह हादसा हो गया।
पिपरी थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि शक्तिनगर से चलकर वाराणसी जा रही बस ओवरटेक करने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार 7 लोग घायल हो गए। तत्काल उनको हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चार लोग को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया जबकि तीन का इलाज अभी भी जारी है।




0 Comments