Ticker

6/recent/ticker-posts

जलाभिषेक के लिए जा रहीं महिलाओं से भरा टेंपो पलटा, मची चीख-पुकार


बागपत जनपद के बिनौली में सोमवार को एक हादसा हो गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल हुईं हैं। सभी घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शामली से टेंपो में सवार होकर पुरामहादेव में भगवान शिव को जलाभिषेक करने जा रही आठ महिलाओं से भरा टेंपो बरनावा दाहा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।


टेंपो पलटने से चालक समेत सभी महिलाएं घायल हो गईं हैं। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया गया है। 




शामली की सुभाषनगर कॉलोनी से सरविष्ठा, सुमन, बाला, कमलेश, अमरेश, उर्मिला, सरला, कमलेश सोमवार को टेंपो में सवार होकर पुरामहादेव में भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने के लिए बिनौली आ रही थीं। जैसे ही उनका टंपो बरनावा दाहा मार्ग पर संतनगर गांव के पास पहुंचा तो चालक संतुलन खो बैठा, जिस कारण टेंपो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें टेंपो के नीचे से निकाल कर सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।

Post a Comment

0 Comments