Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

 

 


चंदौली/ पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 90 शीशी अवैध देशी शराब (लगभग कुल मात्रा 18 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


  दिनांक 15.08.2024 को उ0नि0 देव कुमार चौवे मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति साइकिल पर एक सफेद बोरी में बांधकर कुछ संदिग्ध वस्तु सकलडीहा ब्लाक के तरफ से तहसील सकलडीहा के तरफ आ रहा है। उपरोक्त सूचना के आधार पर उ0नि0 देव कुमार चौवे मय हमराह द्वारा सकलडीहा ब्लाक से सकलडीहा तहसील आने वाले रोड नहर पुलिया के पास ग्राम सकलडीहा से एक अभियुक्त को 90 शीशी अवैध देशी शराब तरंग लाईम (लगभग कुल मात्रा 18 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-128/2024 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


पंजीकृत अभियोग का विवरण –

मु0अ0सं0-128/2024 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली


बरामदगी का विवरण

90 शीशी अवैध देशी शराब तरंग लाइम (प्रत्येक शीशी 200 ml, लगभग कुल मात्रा 18 लीटर अवैध देशी शराब)  


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम सकलडीहा बाजार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 


गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1 थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

2.उ0नि0 देव कुमार चौबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

3.का0 अरविन्द सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

Post a Comment

0 Comments