शकील शाह (संवाददाता)
जमानिया / गाजीपुर। तहसील परिसर स्थित पोखरे में शुक्रवार की दोपहर उतराया 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से चारो तरफ सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही जमानिया एसडीएम विनय गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक के शव को देख इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर थाने ले आई। युवक के दाहिने हाथ पर बिच्छू का टेटू गुदा था। घंटों पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
तहसील परिसर में एक पोखरा है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पोखरे के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उन्हें बदबू महसूस हुई। जब वह पोखरे के पास गए, तो देखा कि पोखरे के किनारे पानी में उगी झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश दिखाई दे रही है। इसकी सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना उपजिलाधिकारी विनय कुमार को दी। वह मौके पर पहुंचे और बात की पुष्टि करने के बाद इसकी जानकारी कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों ने मृतक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं किया। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष थी और उसकी जीभ बाहर निकली थी। दाहिने हाथ पर बिच्छू टेटू गुदा हुआ था। जीभ बाहर निकली होने से लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि कहीं उसकी गला दबा कर हत्या तो नहीं की गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के शिनाख्त का प्रयास जारी है।

0 Comments