Ticker

6/recent/ticker-posts

बिच्छु के डंक से 16 वर्षीय छात्रा की मौत

लोकपति सिंह (संवाददाता)

इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा निवासिनी अंजू 16 वर्ष की शुक्रवार की देर शाम बिच्छू डंक से मौत हो गई।
   मजदूर बिहारी राम का गांव के सिवान में खेत है।    जिससे वह जीविकोपार्जन करता है।  इन दिनों खेत में धान की रोपाई चल रही थी। गुरुवार को पुत्री अंजू रोपाई कर रहे लोगों को खाना पहुंचाने खेत पर गई हुई थी कि उसी समय बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। जिससे वह अचेत हो गयी। इलाज हेतु उसे चकिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को चिकित्सकों ने घर वापस भेज दिया। जबकि घर आने पर उसकी हालत बिगड़ती गई। अंततः रात 8 बजे के लगभग अंजू ने घर पर ही दम तोड़ दिया।


Post a Comment

0 Comments