Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस को जनता की सेवा ईमानदारी से करना चाहिए - (इंस्पेक्ट) संतोष कुमार राय

लोकपति सिंह (संवाददाता)

इलिया/चन्दौली। पुलिस को जनता की सेवा इमानदारी से करना चाहिए  हम लोग  का जनता की सेवा करना ही हम लोग का दायित्व है उक्त बातें इंस्पेक्टर संतोष कुमार राय ने रविवार को स्थानीय इलिया थाना प्रांगण अपनी विदाई समारोह कार्यक्रम में कहा ।
विदाई समारोह कार्यक्रम  पर उन्हें नागरिकों व पुलिस कर्मियों द्वारा विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान 24 घण्टे चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों की सुरक्षा करते है। पुलिसकर्मियों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवा करनी चाहिए।
       कहा कि पुलिस विभाग पर अक्सर उंगली उठती रहती है। फिर भी धैर्य के साथ काम लेना पड़ता है। उन्होंने अब तक के कार्यकाल की अधीनस्थों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इलिया थाना से  चकिया कोतवाली स्थानांतरण हुआ। लगभग छहः माह तक इलिया थाने का प्रभारी रहा। बिहार सिमा से थाना सटा होने के कारण काफी संवेदनशील रहता है। बावजूद इसके कई छोटी - बड़ी घटनाओं को बड़ी सरलता के साथ निष्पादित कराया। उन्होंने पुलिस जनों को नसीहत दी कि उच्च अफसरों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। पुलिस के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है।
       विभाग का छवि बनाए रखना भी जरूरी होता है। चंद लाभ के लिए कुछ लोग विभाग को बदनाम कर देते हैं। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी। माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनके कार्यों का सराहना की। इस दौरान चौकी प्रभारी उदय प्रताप उपाध्याय, एस आई शिव बाबू यादव, कमलाकांत पाण्डेय, हे0 मु0 रामवृक्ष, राजबहादुर
सरोज, का0 के के यादव, सकुन्तला, विजय साहू, विवेक कुमार पाण्डेय, रोहित यादव, संतोष यादव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments