लोकपति सिंह ( जिला संवाददाता )
इलिया । वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है तथा उससे उत्पन्न हुए चुनौतियों का सामना करते हुए मानव जाति के कल्याण एवं हित के लिए हर स्तर से प्रयास जारी हैं जिसमें पुलिस परिवार द्वारा अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही हर सम्भव सहायता व सहयोग गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कर रहा है। आज दिनांक 21/04/2020 को थाना इलिया जनपद चन्दौली पर तैनात उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली के समक्ष प्रस्तुत होकर मानव कल्याण व जनहित के उद्देश्य से 50 हजार रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष तथा 25 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष (कुल 75 हजार रुपये) स्वेच्छा से दान करने की सद्इच्छा प्रकट करते हुए चेक के माध्यम से उक्त राशि दान की गयी।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा उक्त उ0नि0 के इस कार्य से काफी प्रभावित होकर भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बधाई व शुभकामनाएं के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्होंने कहा कि उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय का यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय व उच्चकोटि के साथ ही अन्य कर्मियों के लिए अनुकरणीय व प्रेरणादायक है।

0 Comments