Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम COVID-19 केयर फंड में उ०प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने दिया लागतार तीन महीने के एक-एक दिन का वेतन

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता) 
चन्दौली। पूरा विश्व कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है।यह भयावह और लाइलाज महामारी हमारे देश में लगातार अपना पैर पसार रही है।जिस कारण हमारे देश में भी माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा द्वितीय चरण के लॉक डाउन की घोषणा की गई है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत साफ सफाई करने के लिए तमाम कोशिशें और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इस लॉक डाउन से समस्त कार्य ठप्प हैं लेकिन इस लॉक डाउन से सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरी करने वाला वर्ग प्रभावित हुआ है जिसके कारण वह वर्ग भुखमरी के कगार पर आ गया हैं जिसको देखते हुए सरकार द्वारा और तमाम सामाजिक संस्थाएं,जनप्रतिनिधि,कर्मचारी व अन्य लोगों द्वारा जरूरत मन्द लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।संकट की इस घड़ी में सरकार को जनप्रतिनिधि,कर्मचारी व अन्य लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।संकटकाल की इस परिस्थिति में सरकार को अपना सहयोग प्रदान करने के लिए उ०प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद चन्दौली आगे आया है जिन्होंने क्रमशः तीन माह के वेतन माह अप्रैल के वेतन में से एक दिन,माह मई के वेतन में से एक दिन और माह जून के वेतन में से एक दिन का वेतन अर्थात तीनों महीने के वेतन में से एक एक दिन का वेतन जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे के माध्यम से मुख्यमंत्री कोविड-19केयर फंड में प्रदान किया है।इस पहल की जिले में खूब सराहना हो रही है। उ०प्र०ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम सभी लोग सरकार का आगे भी सहयोग करते रहेंगे।जिलामहामंत्री संजीव कुमार सिंह ने जनपद वासियों से अपील किया गया कि आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस संकट की घड़ी में सरकार के हर एक फैसले का स्वागत करें जिससे हम लोग कोरोना जैसी लाईलाज बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकें और यह हम सभी लोगों के सहयोग से ही सम्भव है।इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद चन्दौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा,संरक्षक रमेश चन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष विद्या यादव,उपाध्यक्ष पवन कुमार दुबे,सम्प्रेक्षक त्रिलोकी सिंह,संगठन मंत्री आनन्द कुमार यादव,प्रेस प्रवक्ता चन्द्रबली सिंह,रितेश कुमार सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments