Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना योद्धाओं को व्यापारियों ने किया सम्मानित

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
शहाबगंज कस्बा बाजार के  व्यापारियों के द्वारा करोना योद्धाओं को फूल की मालाएं पहनाते हुए अंग वस्त्र देकर शोशल  डिक्टेशन का ख्याल रखते हुए सम्मानित किया गया बिजली विभाग में संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों व बिजली विभाग के जेई घनश्याम के नेतृत्व में जहां निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जा रही है वहीं लॉक डाउन का पालन करते हुए लोग घरों में बैठे हुए हैं  वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालते हुए क्षेत्रों में बिजली मरम्मत के कार्य में रात दिन लगे हुए हैं जिसका उदाहरण कल की आई तेज आंधी और बारिश में देखने को मिला जिसको देखते हुए शहाबगंज कस्बा बाजार के व्यापार मण्डल  अध्यक्ष सुरेंद्र मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग के जेई के साथ बिजली कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जिसमें अंगवस्त्र व माला फूल पहनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया इसमें मुख्य रूप से केसरी नंदन जायसवाल जगदीश जयसवाल अमरेश्वरानंद बबलू जयसवाल  आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments