लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने तथा इस अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव थाना सैयदराजा मय पुलिस फोर्स के यातायात के सुगम संचालन हेतु नौबतपुर के पास कर्तव्यरत थे कि तभी एक लाल रंग की टाटा सोमो संख्या- BR 45 P 0665 के चालक का हाव भाव संदिग्ध दिखने पर गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें छुपा कर अवैध रूप से बिहार ले जायी जा रही 17 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ मनोज कुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी बढैयाबाग थाना माडन टाउन जनपद रोहतास (सासाराम) बिहार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




0 Comments