आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी इंटरमीडिएट और हाई स्कूल के परिणाम में चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के छात्र शुभम केशरी पुत्र दिनेश केशरी ने आर्यन इंटर कालेज बैरी में शिक्षारत इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में 420 अंक लाकर ना सिर्फ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे वरन् जिले में भी चतुर्थ स्थान पर आकर उन्होंने गांव का नाम रोशन किया।
इस मौके पर सिकंदरपुर गांव के समाजसेवी व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश गुप्ता जी ने मेधावी छात्र के घर जाकर उसे सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वो किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में दिनेश जैसे होनहार बच्चों के सदैव साथ हैं।




0 Comments